अंबिकापुर, 24 जून 2025 (घटती-घटना)। तीन बदमाशों ने पिकअप चालक की बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पिकअप चालक व उसके 10 वर्षीय बेटे से पैर पकड़वाकर माफि भी मंगाए। पिकअप चालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार परमेश्वर राम ग्राम सपनादर मैनपाट का रहने वाला है। वह कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पुलिस को बताया है कि 23 जून को निजी काम से पिकअप से अंबिकापुर आया था। दोपहर करीब 2.30 बजे पुराना बस स्टैंड के पास वाहन खड़ा कर एक होटल के नाश्ता करने गया था। तभी तीन युवकों ने पिकअप का हवा निकालने लगे। हवा निकालता देख वह नाश्ता छोडकर अपने गाड़ी के पास गया और हवा नहीं निकालने और गाड़ी वहां से हटा लेने की बात कही। इस पर बदमाशों ने अपनी कार से डंडे निकालकर पिकअप चालक की पिटाई करने लगे। वह अपनी जान बचाने के लिए होटल में जा घुसा। इसके बावजूद भी बदमाशों ने उसे नहीं छोड़ा और होटल में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने पिकअप चालक व उसके दस साल के बेटे से हाथ जुड़वाकर माफी मांगने व पैर छूने को बोला। पिता-पुत्र दोनों ने बामदशों के पैर छू कर माफी मांगी। इस दौरान पिकअप चालक का बेटा जोर से रोने लगा। इसके बाद तीनों वहां से भाग गए। पिकअप चालक परमेश्वर राम ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशें के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur