अंबिकापुर, 24 जून 2025 (घटती-घटना)। स्व. एमएस सिंहदेव की 24 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। स्व.महाराज एमएस सिंहदेव मध्यप्रदेश शासन में मुख्यसचिव रहे एवं सेवा निवृत्त होने के उपरांत मध्यप्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सरगुजा राजपरिवार के इतिहास का गहन अध्ययन करने वाले गोविंद शर्मा ने स्व एम एस सिंहदेव द्वारा मध्यप्रदेश तिलहन संघ के अध्यक्ष रहते उनके द्वारा सोयाबीन उत्पादन में उठाये गए क्रांतिकारी कदम का विश्लेषण किया। इस पद पर रहते हुए जब कृषी वैज्ञानिकों ने मध्यप्रदेश की भूमि को सोयाबीन उत्पादन के उपयुक्त बताया तब उन्होंने उत्पादन के पूर्व उपज के खपत का डिजाइन तैयार किया। खपत के इसी डिजाइन को तैयार करने में प्रोटीन युक्त सोया बड़ी जिसे आम प्रचलन की भाषा में न्यूट्रिला बड़ी कहा जाता है जन-जन तक पहुँचा। गोविंद शर्मा ने बताया कि उत्पादन के पहले ही सोयाबीन के व्यावसायिक उपयोग का खाका स्व महाराज साहब ने तैयार कर दिया था, जिसके कारण आज मध्यप्रदेश सोयाबीन उत्पादन में अग्रणी है। इस दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि एक आईएस के तौर पर वे सदैव चुनौतियों को स्वीकार करते थे। उन्होंने बतौर कलेक्टर अपनी पहली पोस्टिंग दस्यु आतंक से ग्रस्त छतरपुर में ली थी। तब वहां चार्ली नाम के डकैत गिरोह का आतंक था। अपने कार्यकाल में स्व महाराज एम एस सिंहदेव ने योजनाबद्ध तरीके से न केवल उस दस्यु गिरोह का सफाया किया साथ ही अन्य छोटे छोटे गिरोहों को समाप्त कर इस क्षेत्र को दस्यु आतंक से मुक्त किया। राजीव भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के उपरांत प्रतीक्षा बस स्टैंड पर स्व महाराज और राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, साथ ही माँ महामाया मंदिर में भंडारा का आयोजन भी किया गया। इस दौरानबालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, गोविंद शर्मा, सत्येंद्र तिवारी,मो इस्लाम, अरविंद सिंह, संजय विश्वकर्मा, सीमा सोनी, गीता प्रजापति, जेनबीब कुजूर, हेमंत तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, हरभजन भामरा, बृजेन्द्र गुप्ता, फुलसाय लकड़ा, पपिन्दर सिंह, मेराज रंगरेज, लुईस एक्का, विनोद एक्का, डॉ आर डी एस चौहान, वेदप्रकाश शर्मा, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, अशफाक अली, गुरुप्रीत सिद्धु, जमील खान, चंद्रप्रकाश सिंह, कलीम अंसारी, मो बाबर, निकी खान,संजय सिंह, जीवन यादव, सोहन जायसवाल, शुभम जायसवाल, सतीश बारी, अविनाश कुमार, अमित सिंह, अमित वर्मा, अमित मिंज, अमितेज सिंह, विकास केशरी, मिथुन सिंह, मो इमरान, अमित सिन्हा, गीता रजक, प्रीति सिंह, उर्मिला विश्वास, शकीला सिद्धकी, बैजनाथ ठाकुर, शशि शर्मा आदि मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur