Breaking News

अंबिकापुर@नगदी सहित जेवरात ले गए चोर

Share

अंबिकापुर,23 जून 2025 (घटती-घटना)। ब्रम्हरोड में निवासी संतोष ठाकुर के घर में घुसकर चोरों ने 40 हजार रुपये नकद सहित करीब एक लाख रुपये का जेवरात चोरी कर लिया। घटना 17 जून की है। घर के सभी सदस्य रात करीब 11 बजे खाना खाकर दूसरे रूम में सोने के लिए चले गए थे। सामने वाले रूम में कोई नहीं सोया था। सुबह करीब 5.30 बजे नींद खुली तो सामने वाले रूम का अलमारी खुला था और लॉकर टूटा हुआ था। अलमारी में रखा नगद 40 हजार रुपये, चांदी का 5 सिक्का, सोने का 1 अंगूठी व 1 सोने का चेन नहीं था। रिपोर्ट पर केस दर्ज करके पुलिस अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply