Breaking News

अंबिकापुर@भविष्य में आप जो कुछ भी बनना चाहें उसे आज ही करें तय : आईजी

Share


अंबिकापुर,23 जून 2025(घटती-घटना)। होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा थे। इस समारोह में प्रतिभावान बच्चों के माता-पिता भी आमंत्रित थे। इस दौरान आईजी ने कहा कि आज इन बच्चों को सम्मानित कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हू और अपने पिछले दिनों को याद कर रहा हूं जब मैं आईआईटी उत्तीर्ण कर नौकरी करने लगा लेकिन मैने अथक परिश्रम करते हुए संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। और अपने तय लक्ष्य को मैने हासिल किया। मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि भविष्य में आप जो कुछ भी बनना चाहें उसे आज ही तय करे। आपके सामने आपका गोल स्पष्ट होना चाहिए। इसी के साथ आपके मन में अपने माता-पिता और अपने गुरूजनों के प्रति सम्मान होना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ सि. जेस्सी थेक्कन ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनके अथक परिश्रम और प्रयास की सराहना की गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply