Breaking News

अंबिकापुर@जमीन विवाद पर टांगी से हमला,आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, 22 जून 2025 (घटती-घटना)। जमीन विवाद पर टांगी से ग्रामीण पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में सीतापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रिलीफ टोप्पो ग्राम पेटला दमगड़ा थाना सीतापुर का रहने वाला है। वह 4 जून को सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पुलिस को बताया कि 4 जून को मेरा ससुर मानसाय एक्का ट्रैक्टर से अपना खेत जोताई करने गांव के तालाब के पास गया था। तभी गांव का सोमारू खेत को अपना बताते हुए विवाद करने लगा। इस दौरान वह अपने पास रखे टांगी से मानसाय के कनपटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आहत के दामाद रिलीफ टोप्पो की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने आरोपी सोमारू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply