Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर में पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव, विकसित भारत का लिया संकल्प

Share


नमना कला में सेवा और सुशासन के 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रम,बच्चों और वृद्धजनों का सम्मान

अंबिकापुर,22 जून 2025 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नमना कला वार्ड नंबर 14 में सियान सदन में आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी एवं मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष , कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक सिंह देव , जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,जिला सह संवाद प्रमुख रुपेश दुबे,मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, सोमनाथ सिंह,पार्षद अनिता रवीन्द्र गुप्त भारती एवं अन्य अतिथियों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर हरमिंदर सिंह टिन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। हम सबको मिलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।
अपने उद्बोधन में विनोद हर्ष ने कहा कि सेवा और सुशासन के 11 वर्षों में गरीब कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जो हमें गर्वान्वित करते हैं।
इस पर संतोष दास ने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।
अभिषेक सिंहदेव ने कहा कि युवा शक्ति के सहयोग से हम मोदी जी के विकसित भारत के सपने को सिद्ध करेंगे।
इस मौके पर अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सोमनाथ सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर जनसेवा में योगदान देना होगा। पार्षद अनिता रवीन्द्र गुप्त भारती द्वारा आयोजित निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। वृद्धजनों को कंबल भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र गुप्त भारती ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, महिलाएं,बच्चे,वृद्धजन और वार्डवासी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply