Breaking News

बलरामपुर@मंत्री श्री नेताम की उपस्थिति में वृहद स्वास्थ्य शिविर का समापन

Share


बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना प्राथमिकताःश्री नेताम

बलरामपुर,22 जून 2025 (घटती-घटना)। जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रांगण में दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का समापन प्रदेश के आदिम जाति,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं कृषि विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम के गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। समापन कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं दीन-हीन सेवा समिति की संरक्षिका श्रीमती पुष्पा नेताम, संस्थापक श्रीमती मनिषा सिंह, गणमान्य नागरिक श्री बाबूलाल अग्रवाल, गोपालकृष्ण मिश्र,नगर पालिका रामानुजगंज के अध्यक्ष श्री रमन अग्रवाल, बलरामपुर जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जनपद अध्यक्ष रामचन्द्रपुर श्री मुन्दि्रका सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर उपस्थित रहे।
वृहद स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं दिन हीन सेवा समिति के चिकित्सकों की भूमिका को सराहते हुए कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह आयोजन सभी के सहयोग से सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक प्रभावशाली जरिया भी होते हैं। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन और प्रयासों के फलस्वरूप स्वास्थ्य सेवाओं को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाया जा रहा है, जहां आम तौर पर लोग चिकित्सकीय सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर तब डॉक्टर के पास जाते हैं जब तकलीफ असहनीय हो जाती है, जबकि समय रहते जांच और ईलाज से गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है। मंत्री श्री नेताम ने आगे बताया कि इस शिविर के माध्यम से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया और क्षेत्र के लोगों को व्यवस्थित ढंग से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिला। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में निःशुल्क सेवाएं प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावशाली बनाने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा ‘‘मैं सेवा के लिए हूँ, हमारा उद्देश्य लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाना है’’ और हम निरंतर सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं। मंत्री श्री नेताम ने शिविर में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, जिले के सभी चिकित्सकों तथा शिविर में ड्यूटी पर लगे समस्त कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में और भी वृहद स्वास्थ्य शिविर तथा आई कैंप आयोजित करने की बात कही ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय रहते गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
दीन-हीन सेवा समिति की संस्थापक श्रीमती मनीषा सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन का मूल आधार है। जब शरीर स्वस्थ होता है, तभी मन भी प्रसन्नचित्त रहता है और व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा कर पाता है। श्रीमती सिंह ने बताया कि यह शिविर समाज के उन वर्गों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा जो सामान्यतः चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि हर नागरिक एक खुशहाल और सुरक्षित जीवन जी सके। स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग,शिशु रोग,त्वचा रोग, हड्डी रोग सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं निःशुल्क उपलध कराई गईं। शिविर में हजारों लोगों ने लाभ उठाया और आवश्यक परीक्षण एवं परामर्श प्राप्त किया। श्रीमती सिंह ने इस अवसर पर मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व की भी सराहना की और बताया कि उनके मार्गदर्शन में जिले में बेहतर कार्य संपन्न हुए हैं। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि जिले के लगभग 50 बच्चों की जटिल हृदय सर्जरी निःशुल्क कराई गई है, जिससे न केवल उन बच्चों को नया जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply