Breaking News

अंबिकापुर@कॉलरी कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी,ड्राइवर की मौत

Share


अंबिकापुर,22 जून 2025 (घटती-घटना)। कॉलरी कर्मियों से भरी बस शनिवार की रात अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में बस के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 13 कॉलरीकर्मी घायल हो गए। घायलों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भटगांव व जरही क्षेत्र में निवासरत 13 कॉलरी कर्मी एसईसीएल की बस क्रमांक सीजी 29 एडी-0351 में सवार होकर शनिवार की रात महान-3 खदान में ड्यूटी करने जा रहे थे। बस सोनगरा-खडग़वां मार्ग पर ग्राम सुखदेवपुर स्थित सुखाड़ पुलिया पर रात 9 बजे पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे नदी में गिर गई। हादसे में बस चालक रोशन राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभी 13 कॉलरीकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही खडग़वां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से एसईसीएल के भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्द्धन व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर भटगांव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कॉलरीकर्मियों का हाल-चाल जाना तथा उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार मामूली रूप से घायल 2 कर्मचारियों को छुट्टी दे दी। वहीं गंभीर रूप से घायल 11 कर्मियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply