Breaking News

अंबिकापुर@गड़ासे के साथ आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

Share

अंबिकापुर,22 जून 2025 (घटती-घटना)। रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने दो नग गड़ासे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। 21 जून को आरोपी अपने दोनों हाथ में गड़ासा लेकर लोगों को मारने के लिए डरा धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 21 जून को चौकी रघुनाथपुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की रघुनाथपुर स्थित सडकपारा एनएच-43 पर आनंद विश्वकर्मा अपने दोनों हाथ में गड़ासा लेकर आने-आने वाले लोगों को मारने के लिए डरा धमका रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से 2 नग गड़ासा भी जत किया है। पुलिस ने आरोपी आनंद विश्वकर्मा आत्मज केदारनाथ विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी रघुनाथपुर सडकपारा चौकी रघुनाथपुर के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply