Breaking News

बैकुंठपुर@शिक्षक कांग्रेस के कोरिया जिलाध्यक्ष बने शिक्षक राकेश पाण्डेय

Share

बैकुंठपुर,22 जून 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के बड़े संघ शिक्षक कांग्रेस ने कोरिया जिले के लिए अपना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है,इस संबंध में कोरिया जिले के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए शिक्षक राकेश पाण्डेय प्राथमिक शाला खांडा को प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें संघ के नियमों अनुसार शिक्षकों के हित में कार्य करने का निर्देश प्रदान किया। यह नियुक्ति कोरिया जिलाध्यक्ष गजानन तिवारी के सेवानिवृत्ति उपरांत की गई है शिक्षक कांग्रेस कोरिया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शिक्षक राकेश पाण्डेय ने संघ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply