Breaking News

अम्बिकापुर@ 63 गांवों के 9000 हेक्टेयर में 22 जून से नहरों में पानी छोड़ने को लेकर सिंचाई विभाग ने दी अपनी सहमति

Share

अम्बिकापुर,21 जून 2025 (घटती-घटना)। घुनघुट्टा श्याम परियोजना के कैचमेंट एरिया के 63 गांवों के 9000 हेक्टेयर में 22 जून से नहरों में पानी छोड़ने को लेकर सिंचाई विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। बांध में 25 प्रतिशत पानी होने का हवाला देकर सिंचाई विभाग नहर में पानी नहीं छोड़ रहा था। इस बात को लेकर आज पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व में कृषकों के दल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बांध के जलस्तर का अवलोकन किया। इसमें यह स्पष्ट हुआ कि विगत 4 दिनों की बारिश के बाद बांध में लगभग 42 प्रतिशत पानी भर गया है, साथ ही बांध के जलस्रोत से निरंतरता भरपूर पानी बांध में आ रहा है। इस बांध से सिंचाई के साथ ही साथ अम्बिकापुर शहर को पेयजल की आपूर्ति भी की जाती है। इस कारण जलस्तर कम होने से अधिकारियों ने नहरों में पानी छोड़ने से मना किया था। ख़रीफ का सीजन प्रारंभ होने और खेत में पर्याप्त पानी नहीं होने से श्याम परियोजना के कैचमेंट एरिया के किसान परेशान थे। पानी की कमी की वजह से धान के थरहा का काम प्रभावित था। इससे चिंतित किसानों ने आज पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बांध का दौरा कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चर्चा की, जिसके फलस्वरूप अधिकारियों ने 22 जून से नहर में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पारस राजवाड़े,पवन राजवाड़े,संजीव कश्यप उमाशंकर प्रमेन्द्र सरजाल,विनोद राजवाड़े हीरालाल राजवाड़े,कन्नीलाल, गीता, रविशंकर कुशवाहा,रविशंकर नायक,दिनेश,राज कश्यप राकेश सोनी सहित कई कृषक और ग्रामीण मौजूद थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply