Breaking News

अम्बिकापुर@सूने मकान का ताला तोडकर नकदी, बुलेट व जेवरात चोरी

Share


अम्बिकापुर,21 जून 2025 (घटती-घटना)। शहर के बाबूपारा स्थित सूने मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने नगदी 80 हजार रुपए, बुलेट, कपड़े, जूत्ते सहित सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिया है। मकान मालिक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार अशोक गढ़ावा शहर के बाबूपारा स्थित गौरव पथ का रहने वाला है। वह कुछ दिन पूर्व घर में ताला बंदकर सह परिवार ओडि़शा गया था। शुक्रवार को पड़ोसी ने घर में चोरी होने की जानकारी अशोक गढ़ावा को दी। सूचना पर पूरा परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी खंगाल कर 80 हजार रुपए नकदी, कपड़े, जूत्ते व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। घर के अंदर बुलेट व एक अन्य बाइक की चाभी टंगी थी। चोरों ने बुलट का लौक खोलकर ले गए। वहीं चोरों ने गुरुवार की रात मोहल्ले के ही राघवेंन्द्र यादव के घर भी चोरी के नियत से ताला तोड़े पर चोरी नहीं कर पाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply