अंबिकापुर,20 जून 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और इसके साथ ही प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। राजधानी रायपुर सहित राज्य के अनेक जिलों में बीते दो-तीन दिनों से बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार व शुक्रवार को सरगुजा संभाग में हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच मैनी नदी में अचानक बाढ़ आने से महिला सहित 2 बच्चे बाढ़ में बह गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले की सीमा से लगे सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के समीप मैनी नदी में 3 महिला समेत 4 लोग बह गए। 20 घंटे बाद भी इनका पता नहीं चल सका है। नदी में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण घटना हुई है। पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। अंबिकापुर से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
ये लोग शामिल
नदी में बहने वाले लोगों में बिनावती नागवंशी उसका 3 वर्ष का बेटा आर्यस और 6 वर्ष साल की अनिका लकड़ा शामिल है। तीनों ढोड़ागांव के रहने वाले हैं। वहीं मामले की सूचना एसडीआरएफ और पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची टीम तीनों की तलाश में जुट गई है। वहीं मौसम विभाग ने संभाग में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि जब चारों देर शाम घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें खेत की ओर से नदी में उतरते हुए दूर से देखा था। सूचना पर केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई है। अब तक चारों को पता नहीं चला है। तहसीलदार के साथ राजस्व अमला भी मौके पर पहुंच गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur