Breaking News

अंबिकापुर@चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश,नदी नाले उफान पर

Share


अंबिकापुर,20 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में पिछले चार दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को सरगुजा संभाग में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। बलरामपुर, सूरजपुर, व सरगुजा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 21.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वही लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। गिरकर अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 22 डिग्री पहुंच गया है।
मानसून इस बार समय से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होने के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिनों के अंदर अंबिकापुर में लगभग 70 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जो कि धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। धीमी वह मूसलाधार बारिश होने से खेतों में पानी जमा होने लगा है। किसान अब हाल लेकर खेतों में मशक्कत करनी शुरू कर दी है। वही मौसम विभाग ने सरगुजा, बलरामपुर व सूरजपुर में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
नदी-नाले उफान पर
पिछले चार दिनों से रूक-रूककर हो रही झमाझम बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। अंबिकापुर-झारखंड को जोडऩे वाली कनहर नदी के पुल से ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आवागमन ठप पड़ा है। वहीं सरगुजा जिले के मैनपाट बादलों से घिरा हुुआ है। लगातार बारिश होने के कारण मैनपाट का मौसम सुहाना हो गया है। पहाड़ी के नजदीक बादल देखे जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि इस बार मानसून पूरी तरह सक्रिय है। आगे भी इसी तरह मानसून एक्टिव रहने की उम्मीद है। फिलहाल उत्तर छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट है। बारिश से अभी तीन से चार दिनों तक राहत की संभावना नहीं है। सरगुजा, बलरामपुर व सूरजपुर में जगह-जगह भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज व चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply