Breaking News

अंबिकापुर@कलेक्टर पहुंचे नेत्रहीन विद्यालय कुनकुरी,निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा,दिया आवश्यक निर्देश

Share


अंबिकापुर,19 जून 2025(घटती-घटना)। कलेक्टर श्री विलास भोसकर आज बतौली लॉक के कुनकुरी स्थित नेत्रहीन विद्यालय पहुंचे, इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएमएफ मद से किए जा रहे भोजन कक्ष के जीर्णोद्धार कार्य तथा अन्य निर्माण गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने नवनिर्मित किचन रूम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को स्वच्छ,पौष्टिक एवं समय पर भोजन उपलध कराया जाए। उन्होंने डायनिंग रूम के निर्माण की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए उपयोगी बताया।
बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में बह रहे नाले की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि जलभराव या स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या न उत्पन्न हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने नेत्रहीन बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने और सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बतौली जनपद पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply