Breaking News

अंबिकापुर@चचेरे भाई के सिर से खून निकलता देख हार्ट के बीमारी से पीडि़त युवक की हो गई मौत

Share


अंबिकापुर,19 जून 2025 (घटती-घटना)। चचेरे भाई के शरीर से खून निकलता देख हार्ट का मरीज युवक की स्थिति बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गए जहां चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार संजय सोनी उम्र 45 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारी रोड का रहने वाला था। वह हार्ट का मरीज था। तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक थी। बुधवार को पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति भोला यादव संजय की बेटी से छेड़ छाड़ कर रहा था। संजय ने इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई विकास सोनी को दी। विकास सोनी शाम को आकर भोला गुप्ता को समझा रहा था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर भोला ने विकास के ऊपर रॉड से सिर पर मार दिया। इससे उसके सिर से खून निकलने लगा। इधर विकास की भाभी उसे घर के अंदर ले गया। वही हार्ट के बीमारी से पीडि़त संजय सोनी अपने चचेरे भाई के शरीर से खून निकलता देखा तो उसकी स्थिति बिगड़ गई।
चचेरे भाई के शरीर से खून निकलता देख संजय सोनी की स्थिति बिगड़ गई और वह कांपते हुए चक्कर खाकर गिर गया। परिजन उससे तत्काली इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रह गए। यहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply