Breaking News

अंबिकापुर@साइबर ठगी के मामलों में प्रयुक्त म्यूल एकाउंट खाता धारक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,19 जून 2025 (घटती-घटना)। साइबर ठगी के मामलों में प्रयुक्त म्यूल एकाउंट खाता धारकों के 2 आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची के अनुसार म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्रवाई किए जाने के सम्बन्ध मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम मे म्यूल एकाउंट खाता धारक विनोद प्रधान का खाता ऑनलाईन फ्रॉड में उपयोग होना पाया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने उक्त खाते का बैंक स्टेटमेण्ट निकला, जिसमें 6 शिकायतों में देश के अलग-अलग राज्य से संबंधित ऑनलाईन साइबर ठगी की राशि कुल 2 लाख 6 हजार 962 रुपए प्राप्त किया जाना पाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद प्रधान पिता सुभाष प्रधान उम्र 26 वर्ष निवासी कोलतापारा नवानगर थाना दरिमा को गिरफ्तार किया।
घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी विनोद प्रधान पूछताछ किये जाने पर वह बताया कि जान पहचान के युवक राहुल सिंह निवासी बाबूपारा अम्बिकापुर द्वारा ऑनलाईन गेम के लिए रकम लेनदेन करने हेतु आरोपी को खाता खुलवाने के बदले में रकम हिस्सा देने के लिए बोला था, जिसके बाद आरोपी विनोद प्रधान का आईडी बीआई बैंक अम्बिकापुर में खाता खुलवाया गया जिसके बाद मे खाता का पासबुक एवं एटीएम को राहुल सिंह द्वारा अपने पास रखना बताया और राहुल से खाता खुलवाने के बाद 8-10 हजार रुपए प्राप्त करना एवं उसे खर्च होना बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply