Breaking News

अंबिकापुर@बिना शादी के वर मंडप से उठाकर वापस ले गए परिजन,वधू ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Share


अंबिकापुर,19 जून 2025 (घटती-घटना)। दहेज के लिए मंडप से बिना विवाह किए वर को ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 7 लोगों के विरूद्ध नामजद एफआईआर दर्ज किया है।
युवती ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी लाल साय के पुत्र राम प्रसाद उर्फ रवि के साथ तय हुआ था। 8 मई को हल्दीबाड़ी से बारात नमनाकला अंबिकापुर स्थित उनके निवास खटिक मोहल्ला में आई थी। जयमाला की रश्म हो चुकी थी। शादी की अन्य रश्म शुरू होने वाली थी, इसी बीच दुल्हा राम प्रसाद उर्फ रवि की पांचों बहनें और जीजा विनोद उसके पिता के पास आकर बोले कि दुल्हा कॉलरी में काम करने वाला इकलौता लड़का है। शादी करना है तो 2 लाख रुपये नगद,सोने की चेन,सोने की अंगूठी और चार पहिया वाहन देना होगा,तभी विवाह कार्यक्रम आगे बढ़ेगा, नहीं तो वे दुल्हा को बिना विवाह कराए वापस ले जाएंगे। युवती के माता-पिता ने उनकी मांग पूरा करने में असमर्थता जताई तो वे दुल्हा को बिना विवाह के मंडप से लेकर वापस जाने लगे।
इन पर केस दर्ज
दुल्हा व परिजन से काफी विनती करने के बाद भी वे नहीं माने और बिना शादी के वर को लेकर वापस चले गए। वहीं दुल्हन व पूरा परिवार सदमे में आ गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने वर राम प्रसाद उर्फ रवि, विनोद व वर की पांचों बहनों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply