Breaking News

अंबिकापुर@पीछे तीन दिनों से हो रही जगतार बारिश, सरगुजा,बलरामपुर व सूरजपुर में येलो अलर्ट

Share


अंबिकापुर, 19 जून 2025 (घटती-घटना)। पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। बलरामपुर, सूरजपुर, व सरगुजा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर रखा है।
मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 21.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वही लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। गिरकर अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 22 डिग्री पहुंच गया है।
मानसून इस बार समय से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होने के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिनों के अंदर अंबिकापुर में लगभग 70 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जो कि धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। धीमी वह मूसलाधार बारिश होने से खेतों में पानी जमा होने लगा है। किसान अब हाल लेकर खेतों में मशक्कत करनी शुरू कर दी है। वही मौसम विभाग ने सरगुजा,बलरामपुर व सूरजपुर में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply