Breaking News

अंबिकापुर@6 दिन में कोरोना के मिले 5 मरीज,हड़कंप

Share


अंबिकापुर,19 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। 6 दिन के अंदर कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। पॉजिटिव में तीन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं,जबकि दो अन्य मरीज शामिल हैं। सभी का ट्रैवलिंग हिस्ट्री बिलासपुर व रायपुर है।
सरगुजा में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अंबिकापुर में पहला केस 12 जून को स्वास्थ्य कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद 13 जून को मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं अब तक कल स्वास्थ्य विभाग के 3 कर्मचारी सहित कुल 5 कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला नोएडा अधिकारी डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह सभी मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है। लक्षण सामान्य होने के कारण सभी होम आइसोलेशन में हैं डॉ शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी की गई है। अगर गंभीर मरीज पाए जाते हैं तो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कॉविड वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। वहीं प्रतिदिन 10 से 12 कॉविड के लक्षण पाए जाने पर मरीजों की जांच आरटीपीसीआर से कराई जा रही है। 1 जून से अब तक लगभग 200 कोविड की जांच की जा चुकी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply