Breaking News

प्रतापपुर@बड़वार में तीन दिवसीय उर्स का धूमधाम से हुआ समापन

Share


प्रतापपुर,18 जून 2025 (घटती-घटना)। जिले के जनपद पंचायत प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़वार में सालाना उर्स हजरत बाबा शहीदे मिल्लत एनायत हुसैन व महबूब हसन रहमतुल्लाह अलैह उर्स को धूमधाम से सजाया और मनाया जाता है इस साल भी हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की तरफ से उर्स और कव्वाली का शानदार प्रोग्राम आयोजन किया गया यह प्रोग्राम 13,14,15 को आयोजित किया गया जिसमें कव्वाल सरफराज साबरी, कव्वाला रौनक परवीन की शिरकत ने महफिल में समा बांध दिए दूरदराज से आए हजारों जायरीन पूरी रात बैठकर कव्वाली का लुत्फ झूमकर उठाते रहे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवभजन मराबी सम्मिलित हुए उनके द्वारा फीता काटकर कव्वाली कार्यक्रम का आगाज किया गया । इस दौरान मरावी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी पुराने बीते बातों को बताया और कहा यह कव्वाली और उर्स हिंदू और मुस्लिम का एकता का प्रतीक है यहां बाबा के दर पर हमारी पुरानी आस्था है बाबा शहीदे मिल्लत इनायत सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं कोई उनके दर पर कोई आता खाली नहीं जाता मेरी भी कई मुराद पूरी हुई है इसीलिए लिए मैं हर साल उर्स के मौके पर पहुंचता हूं और जब तक जिंदा रहूंगा तब तक बाबा के दर पर आता रहूंगा और मेरे से जो सहयोग बनेगा मैं करूंगा और पुलिस प्रशासन का आभार जताया और कहा कि हर साल चाक चौबंद सुरक्षा देने के लिए पुलिस प्रशासन का दिल से आभार इस दौरान उनके साथ सोशल मीडिया आईटी सेल अध्यक्ष हरि कुशवाहा जी भी मौजूद रहे।
बड़वार उर्स कमेटी आयोजन कार्यकर्ताओं के नाम
कार्यक्रम के दौरान उर्स कमेटी के सदर मेहरुद्दीन नायब सदर शहीद अंसारी सेकेट्री सकील अंसारी खजांची मकबूल अंसारी उर्स कमेटी के संचालक मोहम्मद नफीस,मोहम्मद साबिर, मोहम्मद मैफिल,मोहम्मद मुस्तकीम, आजाद हुसैन व सैकड़ो लोगों की सहायता से बड़वार में तीन दिवसीय कव्वाली का सफल समापन हुआ।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply