मुख्यमंत्री लेंगे अंतिम फैसला
अमिताभ जैन का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार
अरूण देव गौतम के नियुक्ति को हरी झंडी मिलने का आसार
रायपुर,18 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन इस माह के अंत में अवकाश ग्रहण करने जा रहे हैं। इसलिए नए मुख्य सचिव की तलाश तेज हो गई है। इधर डीओपीटी ने डीजीपी के पैनल को मंजूरी दे दी है। अरूण देव गौतम का नया डीजीपी बनना तय माना जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में स्थायी मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति को लेकर कवायद चल रही है। बताया जाता है कि वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो गया है। वे इस माह के अंत में अवकाश ग्रहण कर लेंगे। वर्तमान में एसीएस सुब्रत साहू, ऋचा शर्मा, रेणु पिल्ले, मनोज पिंगुआ इस दौड़ में शामिल है। अन्य सूत्रों के अनुसार अमिताभ जैन का कार्यकाल साफ-सुथरा होने के कारण उनके कार्यकाल को बढ़ाया जाना निश्चित माना जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री अंतिम फैसल लेंगे।
अरूण देव गौतम का नया डीजीपी बनना तय
भारत शासन के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक के मापदण्ड में अरूण देव गौतम खरे उत्तर रहे हैं। नए डीजीपी का कार्यकाल दो वर्ष होगा। लेकिन वे 18 माह बाद वे अवकाश ग्रहण कर लेंगे। इसके कारण उन्हें दो माह का कार्यकाल बढ़ाना होगा। वहीं हिमांशु गुप्ता पहले अवकाश ग्रहण कर लेंगे। शासन द्वारा इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
राज्य में मुख्य सचिव के लिए राजनीतिक स्तर पर कवायद चालू हो गई है। वर्तमान में मनोज पिंगुआ झारखण्ड के सिमडेगा जिले के रहने वाले हैं। वे केन्द्र शासन में प्रतिनियुक्ति में काम कर चुके है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur