अंबिकापुर,18 जून 2025 (घटती-घटना)। नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के महापौर मंजूषा भगत द्वारा 18 जून को निगम कक्ष में तकनीकी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निगम आयुक्त डीएन कश्यप भी उपस्थित रहे। महापौर ने जल भराव एवं सडक में हुए गढ्डों की समतलीकरण एवं फिलिंग मटेरियल्स से भरने हेतु निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने निगम में उपलध राशि का चिन्हांकन कार्य कराए जाने हेतु निर्देश दिए। साथ ही सत्तीपारा रोड की स्थिति पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए डामरीकरण कार्य कराए जाने की बात कहीं। अभी शासन से नवीन स्वीकृत कार्यों हेतु कार्यवार निविदा आमंत्रित कर कार्य प्रारम्भ कराने हेतु निर्णय लिया गया। शासन से विद्युतीकरण हेतु राशि अप्राप्त होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए व्यक्तिगत स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया गया एवं योजना बनाई गई। समीक्षा बैठक में लोनिवि, विद्युत प्रभारी महापौर परिषद मनीष सिंह, कार्यपालन अभियन्ता डीके सिंह,कार्यपालन अभियन्ता संतोष रवि,सहायक अभियन्तागण प्रदीप पैकरा, दुष्यंत बजाज,प्रशांत खुल्लर एवं जोन अभियन्ता प्रियंका पटेल,रत्नेश कवंर,निकहत सबरीन एवं प्रेम प्रकाश दुबे उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur