Breaking News

रायपुर@ जो कांग्रेस वर्षों में न कर सकी,वह प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया

Share

रायपुर,17 जून 2025 (ए)। देश में जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार नागरिकों की जाति का विवरण भी जनगणना में दर्ज किया जाएगा। इस फैसले की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा।उन्होंने कहा जो कार्य कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए भी नहीं कर पाई, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखा दिया है। कांग्रेस सिर्फ बातों तक सीमित रही, जबकि मोदी सरकार ने इसे धरातल पर उतार दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने आयोग को बधाई देते हुए कहा, बाल अधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में आयोग द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इससे बच्चों के हित में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर के बालगृहों से आए बच्चों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर आयोग ने ‘सार्थक और रक्षक’ नामक नई योजना की शुरुआत की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने आगामी विधानसभा के मानसून सत्र पर भी बयान दिया। उन्होंने बताया कि यह सत्र 14 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेगा। कुल एक सप्ताह का सत्र होगा जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply