Breaking News

धमतरी @ महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर खत्म कर दी जिंदगी

Share


धमतरी,16 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में किराए के मकान से महिला प्रोफेसर की लाश बरमाद हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपति नगर का है। जानकारी के मुताबिक,महिला प्रोफेसर गर्मी छुट्टियां मनाने रायपुर गई थी और 13 जून को वापस अपने किराए के मकान कैलाशपति नगर लौटी थी। जब पड़ोसियों ने महिला प्रोफेसर सुषमा साहू को आवाज दी तो कोई भी अंदर से जवाब नहीं आया। संदेह पर दरवाजा को तोड़ा गया। अंदर फांसी पर लटकी लाश देकर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने रुद्री पुलिस को सूचना दी। वहीं पड़ोसियों ने इसकी सूचना रुद्री पुलिस को दी.मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया। शव का पोस्टमार्टम के लिए धमतरी के जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल महिला प्रोफेसर ने किस वजह से आत्महत्या की है ये अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply