- थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही…
- आरोपियों के कजे से चोरी किया गया सोलर पंप कीमती लगभग 15000/- रुपये किया गया बरामद…
- चोरी के मामलो मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही…
अंबिकापुर,15 जून 2025 (घटती-घटना)। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी शम्भू यादव साकिन नवनागर थाना दरिमा द्वारा दिनांक 13/06/25 कों थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने घर के सामने सोलर पम्प लगवाया था कि दिनांक 07/06/25 के रात मे प्रार्थी एवं उसका परिवार खाना पीना खाकर सो गये कि दिनांक 08/06/25 कों प्रार्थी सुबह उठकर देखा तो प्रार्थी के सोलर पम्प कीमती लगभग 15000/- रुपये कों कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 80/25 धारा 303(2), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना मिला कि जीत कुमार बडा एव रामभरोस यादव उक्त सोलर पम्प कों चोरी कर जीत कुमार बडा के घर में छिपा कर रखे है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कुम्हरता के रामभरोस यादव एवं जीत कुमार बड़ा कों पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम (01)जीत कुमार बडा आत्मज टूमू बडा उम्र 25 वर्ष साकिन कुम्हरता थाना दरिमा (02) रामभरोष यादव आत्मज जय यादव उम्र 22 वर्ष साकिन नावानगर थाना दरिमा का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर आरोपियों द्वारा सोलर पम्प को चोरी करना और जीत कुमार बड़ा के घर में छिपा कर रखना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया सोलर पम्प कुल कीमती लगभग 15000/- रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही के थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरतलाल साहू, प्रधान आरक्षक नारायण चौधरी, आरक्षक अकलेश यादव, टिकेश्वर सिंह, श्यामलाल सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur