सूरजपुर,15 जून 2025 (घटती-घटना)। साहू गली वार्ड क्रमांक 05 सूरजपुर की विद्युत आपूर्ति वर्तमान में जिस ट्रांसफार्मर से संचालित की जा रही है वहां से अंतिम छोर में होने के कारण वोल्टेज की समस्या इस वार्ड में बनी रहती थी जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वार्ड वासी के सहयोग से एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर,आरडीएसएस योजना के माध्यम से स्थापित कर सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है इससे इस वार्ड की विद्युत सप्लाई में सुधार एवं लो-वोल्टेज की समस्या ठीक हो जायेगी। सूरजपुर शहर में यह ट्रांसफार्मर लोड सेंटर में ना होने के कारण, एल0टी0 लाइन की लंबाई अधिक एवं लोड अधिक होने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या बनती है इसके लिए शहर में क्रष्ठस्स् योजना, लो-वोल्टेज समस्या निवारण हेतु योजना 032, एवं 032क्क स्कीम से ट्रांसफार्मर लगाने की पहल विभाग की ओर से की जा रही है जिसके लिए विभाग को वार्डवासी/ जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरुरी है ताकि बिना अवरोध के लाइन विस्तार का कार्य कर, अतरिक्त ट्रांसफार्मर का स्थापना कर शहर में वोल्टेज की समस्या का सामाधान किया जा सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur