Breaking News

रायपुर @ डामर प्लांट में भीषण आग

Share


रायपुर,14जून 2025(ए)। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बोरझरा इलाके में स्थित बालाजी कार्बन एंड रिफ्रैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक डामर फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में काले धुएं के गुबार छा गए और हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाçड़याँ मौके पर रवाना हुईं। बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की दमकल टीम भी आग पर काबू पाने में जुट गई है। फायर ब्रिगेड कर्मी पूरी ताकत से आग बुझाने में लगे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply