Breaking News

सूरजपुर@विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

Share


सूरजपुर,14 जून 2025 (घटती-घटना)। आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के सभी रक्तदाताओं एवं समाजिक संगठनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सभाकक्ष में रखा गया था। जिसमें कई सामाजिक संगठन जैसे- कंवर समाज, पनिका समाज, मरवाड़ी युवा मंच, केमेस्ट एवं ड्रग एसोशियेशन, श्री उँ साई रक्तदाता समीति जरही एवं जिले के 20 रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला सूरजपुर के रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस का उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से समाज में एकजुटता, करुणा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। यह दर्शाता है कि हम सभी, एक-दूसरे के स्वास्थ्य और जीवन के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा जिले की रेडक्रॉस सोसायटी का प्रयास रहेगा कि नए रक्तदाताओं को जोड़े और मौजूदा रक्तदाताओं को नियमित रूप से दान करने के लिए प्रेरित करे ताकि एक स्थायी और सुरक्षित रक्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने कहा कि 14 जून को प्रतिवर्ष विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदाताओं को समर्पित होता है जो अपने रक्तदान के माध्यम से अनगिनत जीवन बचाते हैं।यह न केवल आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि सुरक्षित और नियमित रक्तदान की निरंतर आवश्यकता को उजागर करने का भी समय है। उन्होंने नियमित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने की बात कही, इसके साथ ही रक्तदान के विषय पर उपस्थित जनों से जनजागरूकता हेतु सहयोग की अपील की। आज के कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कपिल देव पैकरा, जिले के इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्री ओंकार पाण्डेय, श्री अरविंद मिश्रा,श्री संदीप अग्रवाल, श्री अजय अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का अभार डॉ0 अजय मरकाम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पाल अधीक्षक एवं मंच संचालन श्री निलेश गुप्ता, अस्पताल प्रबंधक के द्वारा सम्पन्न किया गया ।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply