Breaking News

अंबिकापुर @ भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की मांग

Share


  • अंबिकापुर,14 जून 2025 (घटती-घटना)।
    16 जून से स्कूल खुलने वाली है। इधर जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए एनएसयूआई सरगुजा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 16 जून से स्कूल न खोले जाने की मांग की है। एनएसयूआई ने बताया है कि बच्चों को इस भीषण गर्मी में स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है। लू, डिहाइड्रेशन सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बन सकता है। इस परिस्थिति में ग्रीष्मकालीन अवकाश को कुछ और दिनों के लिए बढ़ाए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई सरगुजा जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल, अतुल यादव,दीपेश धर देव, वशिष्ठ बघेल,अभिषेक सोनी अंकित परितोष इक्का ,अमीर इक्का, अनमोल गोस्वामी, सुशील कसेरा, परमेश्वर भगत, प्रियांशु जायसवाल, राहुल पटेल, प्रिंस सिंह राजपूत, राहुल गुप्ता, अनुराग, अंशु, राजेश सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply