अंबिकापुर,13 जून 2025 (घटती-घटना)। आज देर शाम विवेकानंद चौक, अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा गुजरात में हुई दुखद विमान दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें सांसद चिंतामणि महाराज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृत आत्माओं की शांति व उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी, विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला, निलेश सिंह, रूपेश दुबे, मनोज कंसारी, निश्चल प्रताप सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अशोक दुबे, संजू वर्मा, शरद सिन्हा, अनीश सिंह, नकुल सोनकर, रिंकू वर्मा, दूधनाथ गोस्वामी, अनिल तिवारी, मयंक जायसवाल, धनंजय मिश्रा, शंभु सोनी,
गोलू यादव, रंजीत चौबे सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम भाजपा की संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur