Breaking News

अम्बिकापुर @ बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Share


  • अम्बिकापुर,10 जून 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखलाडीह नर्मदापारा निवासी महिला फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका कयासो 51 वर्ष के पति जोखन चेरवा ने पुलिस को बताया कि उसकी लगभग 4 माह से बीमारी से परेशान रहती थी। सीढ़ी से गिरने के कारण उसे सिर में भी चोट आई थी। सोमवार की सुबह उसका पति बाड़ी में सजी लेने के लिए गया था, लौटा तो उसकी पत्नी नजर नहीं आई। आवाज लगाते जब वह घर के अंदर कमरे में गया तो उसकी पत्नी कयासो मयार में फांसी के फंदा पर झूल रही थी। स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply