Breaking News

अंबिकापुर @ छात्राओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास एक सकारात्मक कदम हैःराजेश अग्रवाल

Share


  • अंबिकापुर,09 जून 2025 (घटती-घटना)। वृंदावन कॉलोनी, सरगवा पैलेस के पास नेहांजनी गर्ल्स डॉरमेट्री का शुभारंभ समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। डॉरमेट्री का संचालन श्रीमती नेहा सिंह एवं अंजनी सिंह द्वारा किया जाएगा।
    इस अवसर पर अम्बिकापुर विधायक श राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर डॉरमेट्री का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास एक सकारात्मक कदम है,इसके लिए संचालिकाओं को हार्दिक बधाई देता हूँ।
    विशेष अतिथि के रूप में माहापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने अपने उद्बोधन में कहा, ऐसे प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। तथा नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी ने कहा, इस तरह के सुरक्षित डॉरमेट्री हमारे नगर की जरूरत हैं, और मैं इसके सफल संचालन की कामना करता हूँ।
    अतिथि रूपेश दुबे ने कहा, यह हॉस्टल छात्राओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बने, यही मेरी शुभकामना है।
    अतिथि संतोष दास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी।
    इस अवसर पर एम आई सी सदस्य श्रीमति श्वेता गुप्ता, शरद सिन्हा , महेश सिंह, गणेश सिंह, प्रणत सिंह, सुधांशु सिंह, गीतांजलि सिंह, राजेंद्र ठाकुर, मेघा ठाकुर, चन्द्रदेव सिंह, प्राची सिंह, श्वेता सिंह , महेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, परिजन एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply