Breaking News

अंबिकापुर@बाइक व स्कूटी में भिड़ंत,युवक की मौत

Share



अंबिकापुर,04 जून 2025 (घटती-घटना)। शहर के संजय पार्क के पास मंगलवार की रात बाइक व स्कूटी में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार तिलकधारी पिता नानसाय उरांव उम्र 45 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सहनपुर का रहने वाला था। वह अपने ससुर सघन कुजूर के साथ बाइक से गोपालपुर थाना प्रतापपुर दशक्रम कार्यक्रम में गया था। दोनों वहां से वापस लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे संजय पार्क के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे स्कूटी सवार से भिड़त हो गई। दुर्घटना में तिलकधारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जिला न्यायालय परिसर में स्टैंड और फोटो कॉपी दुकान आवंटन पर उठे सवाल

Share बोलीदाताओं ने पारदर्शिता पर खड़े किए प्रश्न, नियमों की अनदेखी कर दूसरे को आवंटन …

Leave a Reply