Breaking News

सूरजपुर @ अवैध कबाड़ पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, 1 लाख कीमत के 26 टन कबाड़ जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

Share



सूरजपुर,04 जून 2025 (घटती-घटना)। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जिले के थाना चौकी प्रभारियों को दिए है। सोमवार को थाना प्रतापपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ पर कार्यवाही करते हुए एक लाख रूपये कीमत के 26 टन कबाड़ व परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 02.06.2025 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सौंतार में दीपू साव अपने पिकअप वाहन क्रमांक बीआर 26 जीसी 1643 में अवैध कबाड़ लोड कर बिक्री हेतु ले जाने के लिए किराये के मकान के बाहर खड़ा किया है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची जहां अवैध कबाड़ लोड पिकअप मिलने पर दीपू साव पिता बिरझू साव उम्र 40 वर्ष ग्राम भरूब थाना ओबरा जिला औरंगाबाद बिहार वर्तमान पता ग्राम सौंतार थाना प्रतापपुर से कबाड़ संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कबाड़ चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 35(1-व्ही) बीएनएसएस/303 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर 26 टन कबाड़ कीमत 1 लाख रूपये एवं पिकअप वाहन जप्त कर आरोपी दीपू साव को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक,एसआई संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे,आरक्षक राजेश तिवारी,अवधेश कुशवाहा,नवीन बेक व भीमेश आर्मो सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply