Breaking News

अंबिकापुर@पीटर इंग्लैंड शो-रूम के काउंटर से 20 हजार की चोरी

Share



अंबिकापुर,04 जून 2025 (घटती-घटना)। शहर के देवीगंज रोड स्थित पीटर इंग्लैंड शो-रूम में 29 मई की रात को रोशन दान से घुसकर काउंटर से 20 हजार नगदी व चांदी के सिक्का पार कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। शो-रूम संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राहुल गुप्ता सूरजपुर जिले का रहने वाला है। वह अंबिकापुर स्थित देवीगंज रोड में पीटर इंग्लैंड का शो-रूम खोला है। 29 मई की रात करीब 9.30 बजे शो-रूम बंदकर घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह करीब 9 बजे शो-रूम खोला और अंदर जाकर देखा कांटर का लॉक टूटा था। काउंटर से 20 हजार रुपए व चांदी के सिक्के नहीं थे। दुकान संचालक ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक व्यक्ति चेहरे पर गमछा बंदकर रोशनदान से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देते कैद हुआ है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply