Breaking News

रायपुर/जबलपुर,@वंदे भारत अब जबलपुर से रायपुर तक चलेगी

Share

रेलवे ने जारी किया इंटरनल नोटिफिकेशन…
सप्ताह में छह दिन
चलेगी हाईस्पीड ट्रेन
रायपुर/जबलपुर,02 जून 2025 (ए)।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सफर अब और तेज़ और आरामदायक होने जा रहा है। दरअसल जल्द ही जबलपुर से रायपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है, जो कि वाया गोंदिया होकर चलेगी। ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे के इंटरनल नोटि फिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी,और इसका टाइमटेबल भी तैयार है। इंटरनल नोटि फिकेशन के अनुसार, जबलपुर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा,6.49 बजे नैनपुर,8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में रायपुर से ट्रेन दोपहर 1.20 बजे रवना होगी और 2.10 बजे दुर्ग,2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया,4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर और फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply