Breaking News

बालोद @ छत्तीसगढ़ में नरबलि से सहमा गांव

Share


बालोद,02 जून 2025(ए)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से अंधविश्वास का एक खौफनाक मामला सामने आया है,जहां बैगा पुनीत राम ठाकुर नाम के व्यक्ति की कथित रूप से बलि दे दी गई। गांव वालों और परिजनों का आरोप है कि ये कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि नरबलि है। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से पुलिस भी सकते में है। बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र सिर्राभाठा गांव में 26 मई को बैगा पुनीत राम ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. परिजन और गांव वाले इसे हत्या नहीं, बलि की घटना बता रहे हैं। मृतक की 6 साल पोती डुमेश्वरी ने बताया कि दादाजी को पहले नहलाया गया, फिर दूसरा वस्त्र पहनाए गए,चावल खिलाया गया और फिर उसके बाद चाकू से गला रेतकर मार डाला। मृतक की पत्नी भी इस घटना को नरबलि करार दे रही हैं. घटनास्थल पर नींबू,बंदन,त्रिशूल और कई पूजा सामग्री पाई गई हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply