Breaking News

भुवनेश्वर@ वन विभाग के अफसर की आधी जली लाश मिली

Share

इन लोगों पर जा रही शक की सुई
भुवनेश्वर,31 मई 2025 (ए)।
ओडिशा के नयागढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां सरनकुल पांचरिडा रेंज में तैनात वन विभाग के अधिकारी शिशिर साहू की आधी जली लाश उनके ही घर से बरामद की गई है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है,जब शिशिर अपने घर बारामासीदांडा में पत्नी नमिता और बेटे अभिषेक के साथ मौजूद थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त घर में आग लग गई थी,जिसमें शिशिर की मौत हो गई,जबकि उनकी पत्नी झुलस गई और बेटा सुरक्षित बच गया। आग से घर का एक हिस्सा और एक दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply