इन लोगों पर जा रही शक की सुई
भुवनेश्वर,31 मई 2025 (ए)। ओडिशा के नयागढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां सरनकुल पांचरिडा रेंज में तैनात वन विभाग के अधिकारी शिशिर साहू की आधी जली लाश उनके ही घर से बरामद की गई है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है,जब शिशिर अपने घर बारामासीदांडा में पत्नी नमिता और बेटे अभिषेक के साथ मौजूद थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त घर में आग लग गई थी,जिसमें शिशिर की मौत हो गई,जबकि उनकी पत्नी झुलस गई और बेटा सुरक्षित बच गया। आग से घर का एक हिस्सा और एक दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur