Breaking News

रायपुर,@दिल्ली दौरे पर जानें से पहले मंत्रिमंडलविस्तार को लेकर भूपेश बघेल ने उठाया सवाल

Share

रायपुर,26 मई 2025 (ए)। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्र और राज्य सरकार पर कई मोर्चों पर हमला बोला। उन्होंने एक ओर जहां जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की निष्कि्रयता पर सवाल उठाए,वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास केंद्रित विभागों के संचालन को लेकर भी गंभीर शंका जताई। बता दें दिल्ली में आज कांग्रेस के ओबीसी विभाग की अहम बैठक होगी। इस बैठक में राहुल गांधी समेत देशभर
के ओबीसी कांग्रेस नेता शामिल होंगे। राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस विधायक दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली जाने वाले विधायकों में रामकुमार यादव और कुंवर सिंह निषाद भी शामिल हैं।
जातिगत जनगणना पर भूपेश बघेल बोले…
मीडिया से बातचीत में बघेल ने कहा,कि जब से राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की बात की है,तब से देशभर में इसे लेकर माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक, सामाजिक,शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर बड़ा बदलाव संभव है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का फैसला किया,यह कैबिनेट का निर्णय है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply