Breaking News

रायपुर@ पंचतत्व में विलीन हुए रामजीलाल अग्रवाल

Share

रायपुर,25 मई 2025 (ए)। रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता वरिष्ठ समाजसेवी, गौसेवक, और अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक, स्वर्गीय रामजीलाल जी अग्रवाल आज पंचतत्व में विलीन हो गए। सुबह 10ः30 बजे उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका,मौलश्री विहार,वीआईपी रोड स्थित निवास से प्रारंभ हुई। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। उनके पार्थिव शरीर को सर्वप्रथम मोहदापारा गौ आश्रम ले जाया गया,जहां गौसेवकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्हें रामसागर पारा स्थित उनके पुराने निवास पर ले जाया गया,जहाँ स्थानीय नागरिकों ने भी नम आंखों से विदाई दी। इसके बाद अंतिम यात्रा मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंची, जहाँ विधिपूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत,मंत्री रामविचार नेताम,टंकराम वर्मा,विधायक अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू,सुनील सोनी,पूर्व राज्यपाल रमेश बैस,भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय पूर्व विधायक इंद्र देव राय,संतोष बाफना,निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष गण,राजनीतिक,सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply