Breaking News

कोरिया@पाली रेंज में बाघ ने दो मवेशियों का किया शिकार, ग्रामीणों को जंगल मे नही जाने की दी गई हिदायत

Share



कोरिया,19 मई 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिला अंतर्गत कटघोरा वन मण्डल के पाली रेंज में 2 मवेशियों के शिकार करने के बाद बाघ के आगे बढ़ जाने की जानकारी आयी है। बताया जा रहा हैं की चैतमा रेंज के सुरका,हाथीबाड़ी,बारी उमराव, घुईचुंवा, ईरफ क्षेत्र में भी लोगों को सतर्क किया गया हैं। इस क्षेत्र में तेंदूपाा संग्रहण कार्य भी बंद रखने को कहा गया है। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है। वन मंडल कटघोरा में उक्त बाघ चैतुरगढ़ के जंगल में नजर आया था। अभी तक दो मवेशियों का शिकार कर चुका है। उसके पद चिन्ह का नमूना भी सामने आया है। माना जा रहा है कि बाघ अचानकमार टाइगर रिजर्व से ही आया है। इस क्षेत्र में गर्मी के समय और कई प्रजाति के जंगली जानवर पहुंचते हैं। वे घना जंगल होने के कारण सुरक्षित भी रहते हैं। इसी वजह से पूरे वन मंडल में अलर्ट जारी किया गया है। रेंजर सुनील लकड़ा का कहना है कि बाघ का लोकेशन दिया जा रहा है। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई है। सभी क्षेत्रों में मुनादी करा दी गई है। बताया गया के बाघ एक स्थान पर रुकने के बजाय 25 से 30 किलोमीटर के दायरे में घूमते रहते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि जंगल में घूम रहे बाघ द्वारा मवेशी का शिकार किया जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply