Breaking News

रायपुर@18 अधीक्षक भू-अभिलेख/तहसीलदारों को प्रमोट कर बनाया डिप्टी कलेक्टर

Share


रायपुर,13 मई 2025(ए)। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाते हुए 18 अधीक्षक भू-अभिलेख और तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा के जूनियर ग्रेड वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, और सभी नव नियुक्त डिप्टी कलेक्टरों को 15 दिनों के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर जॉइन करने का निर्देश दिया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply