Breaking News

रायपुर@ राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की एंट्री से निगमों में बढ़ेगी जवाबदेही या बढ़ेगा प्रशासनिक टकराव

Share


रायपुर,12 मई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ सरकार अब नगर निगमों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के नाम पर राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों को तैनात करने जा रही है। रायपुर नगर निगम के दस जोनों में यह बदलाव इसी महीने देखने को मिल सकता है। पहली नजर में यह एक स्वागत योग्य कदम लगता है जहां अनुभवी प्रशासनिक अफसर जनता से जुड़े कामों में बेहतर कार्यान्वयन करा सकते हैं।
लेकिन सवाल यह है कि क्या यह कदम वास्तव में सुशासन को मजबूत करेगा या फिर निगम के पुराने सेटअप में एक नई तरह की खींचतान की शुरुआत करेगा? वर्तमान में जोन कमिश्नरों के रूप में नगरपालिका सेवा के अधिकारी काम कर रहे हैं, जिनका ग्रेड पे और रैंक कार्यपालन अभियंताओं से भी नीचे है। ऐसे में जब डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसर इन पदों पर बैठेंगे, तो प्रशासनिक संतुलन और अधिकारों का टकराव स्वाभाविक होगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply