Breaking News

रायपुर@ पाक के नापाक इरादों को ध्वस्त करने में पूरी तरह सक्षम है भारतीय सेना : अरुण साव

Share

रायपुर,11 मई 2025 (ए)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहुत बड़ी जीत हुई है। पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। इसमें 100 आतंकियों को मार गिराया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व एवं सक्षम सेना के चलते संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया के सामने संदेश गया कि, भारत में सिंदूर का क्या महत्व होता है। और भारत आतंकवादियों को समाप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। भारत पाक के नापाक इरादों को ध्वस्त करने में पूरी तरह सक्षम है। लोगों को यह भी पता चला कि पाकिस्तान की हालत खराब है। पूरी दुनिया में कटोरा लेकर घूम रहा है। साव ने कहा कि, इस अभियान की बड़ी जीत यह है कि भारत पर किसी भी तरह का आतंकवादी हमला देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा। उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए भारत स्वतंत्र होगा। यह बहुत बड़ा निर्णय हुआ है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply