Breaking News

रायपुर@ डीएमएफ घोटाले के आरोपियोंकी न्यायिक रिमांड 13 मई तक

Share

रायपुर,29 अप्रैल 2025 (ए)। 6 करोड़ से अधिक के कोरबा डीएमएफ घोटाले के आरोपियों की न्यायिक रिमांड 13 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ये सभी अभी जेल में हैं । जेल भेजे गए निलंबित आईएएस रानू साहू, राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी शामिल हैं। इनकी आज न्यायिक रिमांड समाप्त होने पर विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान ईओडब्ल्यू के लोक अभियोजक ने बताया कि इस समय प्रकरण की जांच चल रही है। इसे देखते हुए रिमांड को बढ़ाने का अनुरोध किया। जिसे विशेष न्यायाधीश ने स्वीकार करते हुए जेल रिमांड आदेश जारी किया ।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply