Breaking News

रायपुर@युवक ने पटक-पटककर चिकन सेंटर के कर्मचारी को मार डाला

Share


रायपुर,27 अप्रैल 2025 (ए)।
राजधानी रायपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकान से कर्मचारी को बा​हर निकाला जिसके बाद उसे पटक -पटककर घायल कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के चिकन सेंटर का है। दरअसल,आरोपी सुनील चौहान और चिकन सेंटर के कर्मचारी के बाद पैसे के लेने देन पर विवाद हुआ। दुकान से चिकन लेने के बाद ग्राहक और कर्मचारी के बीच पैसे को लेकर बहस इस कदर बढ़ गई कि आरोपी ने कर्मचारी को बेरहमी से पिटाई कर सीढि़यों से नीचे पटक दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply