Breaking News

गरियाबंद@ ओपन परीक्षा में बड़ी लापरवाही

Share

12 वीं की जगह 10 वीं का पेपर बंटा…
3 जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरी गाज…
गरियाबंद,04 अप्रैल 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओपन स्कूल परीक्षा के दौरान लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोहरसी परीक्षा केंद्र में 12वीं कक्षा के छात्रों को गृह विज्ञान का पेपर देने के बजाय गलती से 10वीं का पेपर थमा दिया गया। इस चूक की वजह से 10वीं का पर्चा एक दिन पहले ही लीक हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने सफाई में कहा, आज 12वीं का गृह विज्ञान का पेपर होना था,
लेकिन भूलवश 10 वीं का पर्चा बांट दिया गया। गलती का एहसास होते ही पेपर वापस ले लिया गया। हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी। इस लापरवाही ने परीक्षा की गोपनीयता को तार-तार कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी सारस्वत ने तुरंत एक्शन लेते हुए केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और ऑब्जर्वर नितू साह को ड्यूटी से हटा दिया। डीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 वीं के लीक हुए पेपर को बदलने और परीक्षा की तारीख रद्द करने के लिए राज्य ओपन परीक्षा बोर्ड को पत्र लिखा है। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और छात्रों में आक्रोश फैल गया है, वहीं जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply