Breaking News

रायपुर@आईएएएस पदोन्नत,नए चयनित,सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान मेंआयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन

Share

रायपुर,23 मार्च 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से शनिवार को मायरा रिजॉर्ट में सम्मान समारोह और सुफी नाइट आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य- नए चयनित अधिकारियों, आईएएस पदोन्नत अधिकारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान करना और निर्वाचन के माध्यम से नए पदाधिकारियों को संघ का दायित्व सौंपना था। बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित किया और बतौर वक्ता लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। सुफी नाइट संध्या का सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने सपरिवार आनंद लिया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शासन की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने में भी राज्य के प्रशासनिक अधिकारी कुशल हैं।
हमेशा मुस्कुराते हुए चुनौतियों का सामना करने की आदत होनी चाहिए, क्योंकि प्रशासनिक तंत्र का स्वरुप ऐसा है कि टीम जब काम करती है तब सफलता निश्चित है। राज्य के अधिकारियों की विशेषता है कि इन्हें क्षेत्रीय आवश्यकताओं की समझ है और योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतर भूमिका निभाते हैं। आप सभी के लिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है क्योंकि किसी भी परिस्थिति में औचक निरीक्षण-परीक्षण का कार्य आप करते हैं। बतौर वक्ता पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने व्याख्यान के दौरान कहा कि प्रशासनिक अधिकारी तक अगर पहुंच सहज और सुलभ हो तो फरियादी का आधा दर्द वहीं खत्म हो जाता है, उसे सहारा मिल जाता है। यदि फरियादी की समस्या ध्यान से सुनकर उन्हें नीतिगत
और वैधानिक तथ्यों को समझाया जाए तो दोनों ही पक्ष के लिए काम करना आसान हो जाता है। प्रशासन में दायित्व संभाल रही महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी है इसलिए समय पर अपने खानपान और आराम का विशेष ध्यान रखें। दबावों के बीच कार्य करना आपकी विशेषता है लेकिन भरपुर सांस लेते रहिए, यह एक कला है जो आपके आत्मविश्वास और सुखद अनुभव के लिए आवश्यक है।
आईएएस पदोन्नत ये अधिकारी हुए सम्मानित
संतोष कुमार देवांगन, आशुतोष पांडेय, हीना अनिमेश नेताम, लोकेश चंद्राकर, रीता यादव, प्रकाश कुमार सर्वे
निर्वाचन से नियुक्त नए पदाधिकारी
अध्यक्ष- अजय त्रिपाठी, महासचिव- उमाशंकर बंदे, सहसचिव- धनंजय नेताम, कोषाध्यक्ष- नवीन भगत
सेवानिवृत्त ये अधिकारी सम्मानित
प्रमोद शांडिल्य,ओंकार यदु,संजय दीवान, अशोक कुमार घृतलहरे, जोगेंद्र नायक
नए चयनित ये डिप्टी कलेक्टर्स सम्मानित हुए
2024 बैच की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे शुभांगी गुप्ता और शुभम देव सम्मानित हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ पीएससी से डिप्टी कलेक्टर बने सभी बैच के लिए कोऑर्डिनेटर्स नियुक्त किए गए हैं, ये संघ के कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में अपने बैच के अन्य अधिकारियों सूचित करेंगे और संघ के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इसी तरह अन्य दायित्वों के लिए अधिकारियों का मनोनयन किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply